आष्टा। कोरोना कर्फ्यू काल में व्यापारियो के बिजली बिल माफ किए जाऐ
मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन

आष्टा से धर्मेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
कोविड़ महामारी के कारण व्यापारियो की दुकाने एवं प्रतिष्ठान बंद रहे, परंतु उनके विद्युत बिल बहुत ज्यादा राशि के विद्युत कंपनियो द्वारा जारी कर वसूल किए जा रहे हैं। लगातार एक वर्ष से कोविड़ महामारी के कारण विभिन्न समय पर लाॅक डाउन रहने एवं व्यापार प्रभावित होने से बडे से लेकर छोटे व्यापारियो की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई हैं, ऐसी स्थिति में व्यापारियो के संस्थागत खर्चो का भार बढे हुए बिजली बिलो के कारण ओर अधिक बढ़ गया हैं। छोटे छोटे व्यापारियो को हजारो के रूपये के आंकलित बिल जारी कर दिए गए हैं, जबकि हाल ही में कोरोना कर्फ्यू होने से व्यापारियो के दुकाने खुली ही नही हैं। आष्टा के नागरिकगण के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नाम एक ज्ञापन दिया व्यापारियो के मार्च 2021 से मई 2021 तक के बिजली बिल माफ करने की मांग की हैं। प्रतिनिधि मंडल ने अनुविभागीय अधिकारी आष्टा को अवगत कराया हैं कि विद्युत कंपनी ने व्यापारियो को जो आंकलित बिल बढी हुई राशि के जारी किए हैं, उनकी जाॅच करवाकर वास्तविक विद्युत उपयोग बिल जारी करवाये जाये तथा शासन का निर्णय होने तक विद्युत बिलो की व्यापारियो से वसूली स्थगित रखी जावे। प्रतिनिधि मंडल में सुरेन्द्र परमार एडवोकेट, मयूर नागर, रिंकू नामदेव, रिजवान खान, अंकित गौतक, आशुतोष नामदेव, पीयुष नागर, अनिल चैहान, राज कटारिया, रईस मंसूरी, देवेन्द्र मेवाडा सम्मिलत थे।


