मध्यप्रदेश

इंदौर।दो कांग्रेस विधायकों ने तैयार कराए 30,000 मेडिकल किट कोरोना के शुरुआती संक्रमण वाले मरीजों को की जाएगी वितरित

आई एम ए के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ किट वितरण का शुभारंभ

 

                                   इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
 कांग्रेस के 2 विधायकों ने 30,000 मेडिकल किट तैयार करवाए हैं।                                                                     इन मेडिकल किट का वितरण कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण वाले मरीजों में किया जाएगा ।                           इस किट के वितरण का शुभारंभ आईएमए के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया । 

इंदौर ।एक तरफ जहां भाजपा कार्यालय पर आए दिन कोरोना को लेकर बैठके हो रही है और भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि नित नई योजनाएं शहरवासियों हित के लिए बना रहे हैं और कार्य भी चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दो विधायक शहर में लगातार सक्रियता से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और कोरोना के इस संकट में अपनी सेवाएं सतत रूप दे रहे हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला एवं विधायक विशाल पटेल के द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की उपस्थिति में इस मेडिकल किट के वितरण का शुभारंभ बुधवार को किया गया । एसोसिएशन की इंदौर इकाई के अध्यक्ष डॉ सतीश जोशी और एसोसिएशन की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ निर्मल लखोटिया ने इस किट में शामिल की गई दवाइयों को देखा । उन्होंने कहा कि यह किट इन मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक है। इस किट का वितरण कोरोना के प्रारंभिक लक्षण वाले मरीजों में किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक और देपालपुर क्षेत्र के संक्रमित मरीजों को आज से यह किट मिलेगी।

विधायक शुक्ला और पटेल ने बताया कि बुधवार से यह किट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 एवं देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले संक्रमण से प्रभावित नागरिकों को वितरित किया जाएगा। इस किट के वितरण के लिए पहले से ही दोनों विधायकों के द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 5-5 केंद्र बनाए जा चुके हैं। इन केंद्र से मरीजों को किट का वितरण किया जाएगा।

कोरोना के साथ डेंगू मलेरिया से बचाव का साधन भी जरूरी, विधायक शुक्ला ने दी फॉगिंग मशीन

कोरोना से बचाव के लिए जहां विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल द्वारा कोर्णाक किट का वितरण किया गया तो वही विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के मतदाताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक फागिंग मशीन भेंट की है। जहां कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी और विधायक शुक्ला ने कहा कि कोरोना से तो पूरा शहर जूझ ही रहा है कोरोना के साथ-साथ मच्छरों से पनपने वाली डेंगू-मलेरिया व अन्य बीमारियों से भी बचाव जरूरी है ऐसे में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 1 के लिए एक फागिंग मशीन फिलहाल दी है वह बोले कि जल्द ही वह शहर के लिए 10 फागिंग मशीन खरीद कर देंगे ताकि शहर डेंगू मलेरिया व मच्छरों के पनपने वाली अन्य बीमारियों से सुरक्षित रहे।

नगर निगम पर साधा विधायक शुक्ला ने निशाना कहा निगम की शौकीन से मच्छर नहीं मर रहे

विधायक संजय शुक्ला ने फागिंग मशीन देने के दौरान इंदौर नगर निगम पर निशाना साधा है, विधायक शुक्ला बोले की नगर निगम द्वारा पूरे शहर में फागिंग याने के मच्छरों को मारने के लिए दुआ करने का दावा किया जा रहा है । किंतु नगर निगम द्वारा जिन- जिन स्थानों पर फागिंग की जा रही है वहां मच्छर नष्ट नहीं हो रहे हैं ,याने के विधायक शुक्ला ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आपको बताना चाहेंगे कि इंदौर नगर निगम के चुनाव कोरोना के संकट के चलते नहीं हो पा रहे हैं, जहा नगर निगम चुनाव के लिए संजय शुक्ला कांग्रेस पार्टी की ओर से महापौर प्रत्याशी इंदौर शहर के लिए घोषित हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close