इन्दौर। सांवेर के जीडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को प्रशासन ने किया सील
कई तरह की अनियमितता व भारी बिल राशि वसूलने के लगे आरोप

रिपोर्टर – सतीश शर्मा
सांवेर के जीडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को प्रशासन ने किया सील
कई तरह की अनियमितता व भारी बिल राशि वसूलने के लगे आरोप
एसडीएम के दौरे के बाद तहसीलदार ने की अस्पताल सील करने की कार्रवाई
इन्दौर। कोरोना काल में भारी अनियमितता ,बिलिंग में गड़बड़ी करने और मरीजों को उचित इलाज नहीं देने की शिकायत पर सांवेर के कुडाना रोड स्थित जीडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को प्रशासन ने बुधवार को सील कर दिया, जहां साँवेर तहसीलदार ने मामले में जांच की बात कही है। इंदौर जिला प्रशासन और शासन कोरोना महामारी के संकट में जहां एक और तमाम तरह की योजनाएं चलाकर आमजन को इस महामारी में उचित इलाज देने का प्रयास कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ निजी अस्पताल संचालकों द्वारा आपदा में अवसर ढूंढते हुए लोगों के स्वास्थ्य और उनकी जान से खिलवाड़ लगातार किया जा रहा है । ऐसा ही मामला इंदौर जिले के सांवेर नगर में सामने आया है, जहां सावेर एसडीएम रविश श्रीवास्तव को लंबे समय से कुडाना रोड स्थित जीडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की शिकायत मिल रही थी । जहां मंगलवार को एसडीएम ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के साथ जीडी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया था और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने पाया कि साँवेर के समीप कच्छालिया के रहने वाले अस्पताल संचालक गोकुल दयाल से भी पूछताछ की गई, जानकारी के अनुसार उक्त अस्पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज हो रहा रहा था, जहा 25 बेड के हॉस्पिटल में अस्पताल संबंधित प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा था और नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी, ऐसे में एसडीएम ने तहसीलदार तपिश पांडे को उक्त अस्पताल को तुरंत सील करने का आदेश दिया ।जहां बुधवार को तहसीलदार पुलिस के साथ जीडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की इस दौरान तहसीलदार तपिश पांडे ने मीडिया के सामने कहा कि साँवेर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस अस्पताल में अपना उपचार करवाने आते हैं जहां लंबे समय से मरीज और आमजन की ओर से इस अस्पताल को लेकर अनियमितता बिलिंग में भारी गड़बड़ी और प्रोटोकॉल के उल्लंघन की शिकायतें आ रही थी वही प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस के साथ दबिश देकर अस्पताल के कंप्यूटर में सेव किया गया डाटा मरीजों की जानकारी, किस मरीज से कितनी बिलिंग वसूली गई है किन-किन तरह से अस्पतालों में अनियमितता बरती जा रही है इन सब को लेकर जांच हो रही है , वही तहसीलदार ने कहा कि फिलहाल अस्पताल के कागजात और रजिस्टर सहित अन्य तरह के संबंधित पेपर जफ़्त किये गए है,ओर जांच जारी है।



