कैलारस।मध्य प्रदेश पटवारी संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
तहसील कैलारस में पटवारी संघ द्वारा 28 जून 20 21 को तहसीलदार भरत कुमार को अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पटवारी राम कुमार धाकड़ ने बताया के संघ की लंबित मांगों के निराकरण के संबंध में तहसीलदार महोदय को आज ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें प्रमुख मांगों में बताया गया कि पटवारियों की ग्रेड पे 2800 एवं समय मान वेतनमान की विसंगतियों को दूर किया जाए तथा पटवारियों की गृह जिले में पद स्थापना की जाए एवं नए पटवारियों की सीपीसीटी अनिवार्यता संबंधी नियम निरस्त किए जावे मांगों का निराकरण शीघ्र ना होने पर आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा विज्ञापन में प्रस्तुत की गई ज्ञापन में प्रमुख रूप से पटवारी जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम कुमार धाकड़, प्रदीप इक्का, माखन अर्गल, नरेंद्र टुडेलकर, केके मुद्गल, सतीश धाकड़, भारत राजपूत, उपेंद्र करेरिया, सुरेंद्र मीणा, विवेक जादौन ,राधेश्याम शर्मा, आदि पटवारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।


