चाचौड़ा (गुना) कोरोना के पश्चात फिर शुरू हुआ ग्राम तलावली से आबादी सर्वेक्षण का कार्य

चाचौड़ा से रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट
जिला कलेक्टर के आदेशानुसार सर्वे ऑफ इंडिया जबलपुर की टीम द्वारा तहसील चाचौड़ा में कोरोना के पश्चात आबादी सर्वे का कार्य पुनः प्रारंभ हो गया है एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल एवं एसएलआर संदीप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज बारिश के मौसम के बावजूद ग्राम तलावली, डोरियापुरा एवम् बलावली सहित तीन ग्रामों में ड्रोन के माध्यम से आबादी सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया मौके पर तहसीलदार विजयपाल चौहान, नायब तहसीलदार डॉ. उदय सिंह, राजस्व निरीक्षक गजेंद्र सिंह मीणा पटवारी रईस खान एवं मनीष चिड़ार, कोटवार, सरपंच सचिव के सहयोग से आबादी का सीमांकन कर चूना डाला गया इसके पश्चात ड्रोन के माध्यम से आवादी सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया जिससे ग्राम के लोगों की आबादी के अधिकार अभिलेख तैयार किए जाएंगे यह कार्य गुना जिले में सर्वप्रथम चाचौड़ा तहसील में प्रारंभ किया गया है। सोमवार को ग्राम ऊमरथाना, पीपाल्या मोती एवं हिनौती में आबादी का सर्वे कर किया जाएगा जो निरंतर शेड्यूल अनुसार जारी रहेगा।



