मध्यप्रदेश

चाचौड़ा।कोरोना की रोकथाम के लिए यमराज उतरे धरती पर मास्क लगाने के लिए लोगों से कर रहे अपील

नगरपालिका टीम के द्वारा कोरोनां से बचने के लिए त्रिलोचन फायर ऑफिसर को यमराज का रूप धारण करवा कर संदेश दिया जा रहा है

चाचौड़ा से रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट

चाचौड़ा बीनागंज मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान एवं नायब तहसीलदार उदय भान सिंह जाटव एवं समस्त नगरपालिका टीम के द्वारा कोरोनां से बचने के लिए त्रिलोचन फायर ऑफिसर को यमराज का रूप धारण करवा कर संदेश दिया जा रहा है यमराज के रूप में त्रिलोचन लोगों को जागृत कर बता रहे हैं कि बाहर निकलोगे तो पल पल पर ही यमराज खड़ा है और सभी लोगों को संदेश दे रहे है कि मास्क ही पहने बगैर काम के बाहर ना निकले आप सुरक्षा के साथ रहें गली-गली में यमराज घूम रहा है आप अपनी लापरवाही ना बरतें जिसके चलते आप स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी यह समझा दें इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोरोना से बचने के लिए एवं कोरोना महामारी के चलते नए-नए उपदेश एवं नाटक के जरिए लोगों को संदेश पहुंचाना है जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी गली गली यमराज के साथ जाकर चालानी कार्यवाही भी कर रहे हैं और दुकाने खुली होने की दशा में शील कर करवाई कर रहे है वगैर मार्क्स वाले लोगों को समझाइश दी और घर से ना निकलने की सब लोगों से अपील की ! फायर ऑफिसर त्रिलोचन शिवहरे ने यम रूप धारण किया और लोगो से बाहर ना निकलने की अपील की और बिन मार्क्स बालों को भी मार्क्स पहनने की अपील की

Related Articles

Back to top button
Close
Close