Uncategorized

 छिंदवाड़ा-राज्य सेवा एंव वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 का आयोजन 25 जुलाई को जिले के 35 परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा के लिये दिशा निर्देश जारी|

तरुण मेहरा की रिपोर्ट 

 

राज्य सेवा एंव वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 का आयोजन 25 जुलाई को जिले के 35 परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा के लिये दिशा निर्देश जारी

राज्य सेवा एंव वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 का आयोजन 25 जुलाई को जिले के 35 परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा के लिये दिशा निर्देश जारी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एंव वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 जिला मुख्यालय के 35 परीक्षा केन्द्रों में 25 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की गई है जिसमें जिले के 11 हजार 832 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कोरोना संक्रमण काल को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमित परीक्षार्थियों के लिये 2 कोविड परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिसमें कोरोना से संक्रमित परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे । डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी श्री अजीत तिर्की ने बताया कि इस परीक्षा में म.प्र. लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रों में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में जूते-मोजें पहनकर प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थी चप्पल व सैण्डल पहनकर आ सकते है। चेहरे को ढक कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित रहेगा। एसेसरीज जैसे बालो को बांधने का क्लचर/बकल, घडी, हाथ मे पहने जाने वाले किसी भी प्रकार के बैंड, कमर मे पहने जाने वाले बैल्ट, धूप मे पहने जाने वाले चश्में, पर्स/वॉलेट टोपी वर्जित है। सिर, नाक, कान, गला, हाथ-पैर, कमर आदि में पहने जाने वाले सभी प्रकार के आभूषण तथा हाथ मे बंधे धागे/कलावा/रक्षा सूत्र आदि का सूक्ष्मता से परीक्षण कर वीक्षकों द्वारा परीक्षार्थी के कक्ष में जाने के पूर्व तलाशी ली जायेगी। परीक्षार्थियों को ट्रांसपेरेसी मास्क (नीली) पहनकर आना अनिवार्य है, परीक्षार्थी अन्य प्रकार के मास्क पहनकर नहीं आये । उन्होंने बताया कि परीक्षार्थीयों को मोबाईल, केल्कुलेटर इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पठन सामग्री एवं वर्जित वस्तुएं लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं है ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close