जुन्नारदेव गड्ढों में तब्दील हो गई सड़कें पीडब्ल्यूडी विभाग सहित शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

जुन्नारदेव से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
जुन्नारदेव —– वर्तमान में नगर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है इन गड्ढों से लगातार दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है और नगर वासियों के वाहन भी जर्जर हो रहे हैं ऐसा नहीं कि इस संबंध में शासन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं को संज्ञान नहीं है संज्ञान रहने के बाद भी सड़कों पर ना तो मरम्मत कराई जा रही है और ना ही इनका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है नगर के तहसील रोड चर्चित रहस्य मुख्य बाजार क्षेत्र चिकलमऊ तिराहा से जुन्नारदेव विशाला तामिया रोड के बुरे हाल है और इन मार्गो से गुजरने वाले वाहन लगातार दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं कई बार इन सड़कों के कारण वाहन चालकों को गंभीर चोटें भी आई है साथ ही पैदल चलने वालों का चलना भी दूभर हो गया है नगर वासियों द्वारा इन समस्त सड़कों को लेकर कई बार शासन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं से निर्माण की मांग की जा चुकी है किंतु आज तक इन सड़कों का निर्माण ना होना शासन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि और राजनेताओं की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान खड़ा कर रहा है नगर वासियों ने शासन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं से उक्त सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग की है


