Uncategorized

टीकमगढ़ । बस ऑपरेटर संघ ने अवैध बस चलाने वालों के खिलाफ टीकमगढ़ विधायक व पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन।

मनोज सिंह की रिपोर्ट

 

टीकमगढ़ – बस ऑपरेटर संघ ने शनिवार को बस भरकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय व टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी के निवास पर पहुचे जहां उन्होंने एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ बस स्टैण्ड से नेशनल परमिट की स्लीपर कोच बसें दिल्ली के लिये अवैध तरीके से संचालित हो रही है। जिससे हम छोटे बस ऑपरेटर जो कि टीकमगढ़ से झाँसी बसों का संचालन नियमित समय-चक्र पर एवं नियमित शासन का कर भुगतान करके थे। वे बसे चलाना अब मुश्किल हो गया है। क्योंकि सारी सवारियाँ स्लीपर कोच भरकर ले जा रही है। स्लीपर कोच बस ऑपरेटर अवैध तरीके से स्टेण्ड एवं स्टेण्ड के बाहर अपना ऑफिस खोलकर दिन भर बुकिंग करते रहते है एवं उनके कर्मचारी पूरे स्टैण्ड पर घूमते रहते है। वे लोग हम लोगों को धमकाते है एवं लड़ने के लिए तैयार रहते है। वही बस ऑपरेशन संघ ने निवेदन करते हुए कहा कि वैसे भी कोरोना की वजह से लोकल ट्राफिक में भारी कमी आई है। वर्तमान में दिल्ली जाने वाले मजदूर ही निकल रहे है। जिन्हें हम लोग झाँसी तक अपनी बसों में ले जाते थे और वहाँ से वे ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली चले जाते थे। परन्तु बस स्टेण्ड एवं बस स्टेण्ड के गेट के सामने से ही स्लीपर बस सीधे दिल्ली चल रही है। इस कारण से हम लोगों को बहुत ही आर्थिक क्षति हो रही है। वर्तमान में टैक्स जमा करना एवं स्टाप की वेतन देनी भी मुश्किल हो गया है। इस परिस्थिति में किसी दिन बड़ा विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है। वर्तमान में हम लोगों के डीजल एवं टैक्स के पैसे भी नहीं हो पा रहा है। वही बस ऑपरेटर संघ ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि यही स्थिति रही तो सभी बस आपरेटरों को अपनी-अपनी बसे बन्द करनी पड़ेगी। वही बस ऑपरेटर संघ ने निवेदन किया है कि उक्त सभी स्लीपर बसें एवं काउन्टर जिन पर दिल्ली जाने वाली सवारियों की बुकिंग हो रही है। उन्हें बन्द कराया जाये। इस मौके पर जिला बस ऑपरेटर जिला अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह सोलंकी, कार्यवाहक अध्यक्ष गजेंद्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष शेख बशीर, सहित समस्त बस स्टॉप रेटर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close