थान्दला।डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस 61 बूथों पर पौधारोपण कर मनाने का लक्ष्य लिया।

थान्दला से गोपाल बैरागी की रिपोर्ट
भाजपा राष्ट्रीय नेतृव के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडलो को 21 जून से 31जुलाई तक विभन्न कार्यक्रम दिए गए है।इसी के तहत थांदला मण्डल ने 23 जून भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस 61 बूथों पर पौधारोपण कर मनाने का लक्ष्य लिया।जिसके पहले चरण के प्रभारी जिला जनपद सदस्य राजेश वसुनिया ओर बूथ प्रभारियों के नेतृत्व में नवापाड़ा कस्बा,सेमलपाड़ा,मछलई माता,सुतरेटि,सेमलिया,चेनपुरी आदि 6 बूथ केंद्रों पर पौधरोपण कर उनके सरंक्षण का संकल्प लिया गया।पौधरोपण के पूर्व डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण ओर पुष्प अर्पित किए गए। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक अरोड़ा ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिले से मण्डल प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलअध्य्क्ष मुकेश मेहता,जिला उपाध्यक्ष सुनिता पंवार ,पूर्व जिला महामंत्री श्यामा ताहेड,मण्डल अध्य्क्ष गोलू उपाध्याय,,राकेश सोनी, नटवर पंवार,महामंत्री सुनील पणदा,मुना मेडा,दिलीप खराड़ी, रवि पंवार आनन्द राठौर बूथ प्रभारी बहादुर वसुनिया,मोहन डामोर, ज्योत्ति डामोर,सकरिया चरपोटा,दलिया बामनिया,राजू मईडा सावनसिंह वसुनिया सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


