दाह संस्कार का विरोध – स्थानीय रंगाई पुल के भोर घाट की बस्ती के रहवासियों ने लगाया जाम

रिपोर्ट – नितीश श्रीवास्तव
लोकेशन – विदिशा
दिनांक – 24/04/2021
स्लग –
– प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से बनाए गए मुक्तिधाम को हटाने की मांग
– मौके पर पहुंचा प्रशासन, दी समझाइश
एंकर – विदिशा के रंगई क्षेत्र के भोरघाट पर प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से मुक्तिधाम बनाया गया , जहां कोरोना मरीजों व अन्य मृतकों के पार्थिव शरीर दाह संस्कार के लिए लाए जा रहे है, यहां रहने वाले लोगों ने दाह संस्कार का विरोध करते हुए चक्का जाम कर दिया, मौके पर प्रशासन में पहुंच कर लोगों को समझाइश दी।
विओ – स्थानीय रहवासियों का कहना है कि हमारी छोटी सी बस्ती के हिसाब से यहां पर पूर्व में श्मशान घाट है, लेकिन प्रशासन द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से लगातार यहां कोरोना से मरने वाले लोगों का दाह संस्कार किया जा रहा है, इस कार्य को करने वाले हमेरे घरों के सामने पीपीई किट फेंक जाते हैं जिससे हम लोग भयभीत हैं, इसके अलावा शमशान पर अंतिम संस्कार के बाद बदबू और धुएं के कारण भी लोग परेशान हैं, महिलाएं और बच्चे डरे हुए हैं तथा बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। मौके पर पहुंचे प्रशासन की समझाइश के बाद लोगों ने अपना चक्काजाम बंद किया।


