ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
देवरी कलां सिंगपुर गंजन में किल कोरोना अभियान प्रारंभ
By Rohit Kumar Ojha
देवरीकलां से कमलेश खरे की रिपोर्ट
देवरी कलां सिंगपुर गंजन में किल कोरोना अभियान प्रारंभ
आज से सिंगपुर गंजन में किल कोरोना अभियान 4 के अन्तर्गत सर्दी खांसी बुखार के मरीजों की घर घर जाकर खोज की गई इस दौरान अजय गुप्ता नेत्र सहायक ने लोगो से अपील की कि वह अपने घरों से अनावश्यक बाहर ना निकले, हमेशा मास्क का उपयोग करे एवम् बार बार अपने हाथो को साबुन से धोते रहे। सर्दी खांसी बुखार होने पर तुरंत आशा कार्यकर्ता एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता को सूचित कर दवाएं प्राप्त करे एवम् अपनी जांच कराए तथा खुद को 14 दिन के लिए अलग कमरे में कोरेंटाइन कर ले।इससे पहले उप स्वास्थ्य केंद्र सिंगपुर गंजन की समस्त आशाओं, आगनवाड़ी कार्यकर्ता ओ की सेक्टर पर्यवेक्षक एस आर आठिया द्वारा बैठक ली गई जिसमें उन्होंने सर्वेक्षण अभियान के बारे में शासन के निर्देशों को विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा नुसार 31 मई तक कोरो ना मुक्त करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से 25 मई से 31 मई तक किल कोरोना अभियान 4 चलाया जाना है जिसमें आशा, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रोजगार सहायक की टीम को घर घर भ्रमण करके बुखार सर्दी खांसी के मरीजों को खोजना है जिनकी द्वितीयक दल ए एन एम सहयोगी, पर्यवेक्षक द्वारा दूसरे दिन जांच की जाकर दवाएं देना है। कोरोना के संदिग्ध मरीजों को यदि उनके घर में प्रथक हवादार कमरा एवम् शौचालय की व्यवस्था है तो उन्हें घर में ही होम आइसोलेट करना है अथवा उन्हें ब्लॉक स्तर पर कोवीड केयर सेंटर में भर्ती कराना है।आठिया ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के आधार पर ग्राम पंचायतों को लाल, पीला एवम् हरा तीन जोन में बांटा गया है। जिन पंचायतों में 5 से अधिक पॉजिटिव मरीज है उसे लाल जोन, 1 से 4 मरीज बाली पंचायत को पीला जोन एवम् शून्य एक्टिव मरीज बाली पंचायत को हरे जोन में बांटा गया है।वर्तमान में सिंगपुर गंजन में एक पॉजिटिव केस होने के कारण ग्राम को पीला जोन में रखा गया है उन्होंने आशा कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम् सहयोगी को ग्राम में निरंतर डोर टू डोर सर्वे करने एवम् कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए ताकि अपना ग्राम में हरे जोन में आ सके।आज ग्राम में गर्भवती महिलाओं एवम् बच्चो का टीकाकरण कार्यक्रम भी था जिसमें श्री आठिया द्वारा हितग्राहियों की उद्यतन ड्यू लिस्ट तैयार करने , चार प्रमुख संदेश देने की सलाह ए एन एम सुषमा गोंड को दी।। साथ ही 18 से 44+ के व्यक्तियों को ऑनलाइन पंजीयन एवम् स्लॉट बुक के माध्यम में देवरी में आकर कोवीड टीकाकरण कराने की सलाह भी लोगो को दी।



