ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

नरसिंहपुर-पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन पत्रकार पर खबर प्रकाशित करने पर बनाया जा रहा है अनुचित दबाव|

पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन
रश्मि दुबे की रिपोर्ट 

पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन

पत्रकार पर खबर प्रकाशित करने पर बनाया जा रहा है अनुचित दबाव,
जर्नालिस्ट एसोसिएशन आफ मध्यप्रदेश पत्रकार संगठन नरसिहपुर ईकाई के तत्वावधान में पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक व नरसिहपुर कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन,जिसमें अभयवाणी अखबार के संपादक अभय बानगात्री को रेत ठेकेदार कंपनी धनलक्ष्मी द्वारा वकील के माध्यम से खबर प्रकाशन को लेकर आपत्ति जाहिर की है और कहा है कि हमारी कंपनी की छबि खराब हो रही है जिस पर आज जर्नालिस्ट एसोसिएशन आफ मध्यप्रदेश पत्रकार संगठन नरसिहपुर ईकाई के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन दिया गया है और पत्रकार की सुरक्षा की मांग की गई है अगर हमारे पत्रकार साथी पर कोई भी जान लेवा हमला होता है तो उसकी जबावदारी शासन प्रशासन व धनलक्ष्मी की होगी|

Related Articles

Back to top button
Close
Close