मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने किया 3.47 करोड़ के मार्ग निर्माण का भूमिपूजन
बांदरी। खुरई विधानसभा क्षेत्र के मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने ग्राम मढ़िया कीरत में 3.47 करोड़ रूपए लागत के मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया। चार किलोमीटर लम्बाई का यह मार्ग सेवन (सिमरिया) से मढ़िया कीरत के बीच बनना है।
भूमिपूजन समारोह में मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहां कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कस्बे और ग्राम को विकसित करना, सम्पूर्ण क्षेत्र के खेतों को सौ प्रतिशत सिंचित कराना, रोजगार के साधन बढ़ाना, महिलाओं को स्वसहायता समूहों के माध्यम से सुदृढ़ करना, सभी ग्रामों को मुख्य मार्गों से जुड़वाना मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की प्राथमिकता में शामिल है।
मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने अपने संबोधन में केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 347.18 लाख रूपए लागत के सेवन (सिमरिया) – मढ़िया कीरत मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। भूमिपूजन समारोह में पप्पू मुकद्दम, बंटी पिठौरिया, पुष्पेन्द्र राजपूत, राजपाल राजपूत, देशराज लोधी, सीताराम यादव, महेन्द्र यादव, अनिल पाराशर, दीपक पाराशर, राजेन्द्र सिंह लोधी, मकसूद खान, जितेन्द्र श्रीवास, रधुनाथ सिंह, हाकम सिंह, राजा सिंह, मनोहर सिंह, राजेश सिंह, अवधेश सिंह, लक्ष्मीकांत मुडोतिया, सुजान सिंह उपस्थित थे।



