अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

मस्जिद वार्ड में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

बीना। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीना पुलिस ने मस्जिद वार्ड में सट्टा खेल रहे दो सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से सट्टा पर्ची और ₹1200 नगद जप्त किए।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनूप पिता कालू रैकवार, निवासी गांधी वार्ड और राजकुमार पिता बलवीर पंजाबी, निवासी मस्जिद वार्ड शामिल हैं। दोनों को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में बीना थाने के उप निरीक्षक निशांत भगत, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक संदीप यादव, बृजेंद्र ठाकुर और धर्मेंद्र गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

(रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close