मालथौन।बेबजह घरों से बाहर घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन हुआ शख्त,काटे चालान।

मालथौन से बिकास सेन की रिपोर्ट
बाजारों, सड़कों पर बेवजह और बिना मास्क घूमने वालों की अब खैर नहीं। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज मालथौन में तहसीलदार मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीएमओ नगर परिषद एवं थाना पुलिस अधिकारी से समन्वय बनाते हुए बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। घरों से बाहर बिना मास्क घूम रहे लोगो के चालान काटे साथ ही बाहर घूम रहे लोगो की सेम्पलिंग भी कराई कराई गई। लोगो को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए भी निर्दर्शित किया गया। मालथौन तहसीलदार सतीश वर्मा ने बताया कि अनावश्यक बाहर घूम रहे लोगों को प्रशासन द्वारा समझाए दी जा रही है साथ ही लोगों की सेंपलिंग भी कराई जा रही है आज करीब 50 लोगों की कोरोना की सैंपलिंग कराई गई है। कोरोना से बचने के लिए इसकी श्रृंखला को तोड़ने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।प्रशासन की टीम में तहसीलदार सतीश वर्मा सीएमओ गोस्वामी थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमेंद्र गोविल उपस्थित रहे।


