मध्यप्रदेश

रतलाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-कलेक्टर गोपालचंद डाड का ट्रांसफर अपर सचिव भोपाल,,गुना कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम होंगे रतलाम के नए कलेक्टर

भोपाल रतलाम 07 मई मध्यप्रदेश मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस ने जारी किये आदेश, कयास लगाये जा रहे है की कोरोना नियन्त्र को देखते हुए लिया गया फैसला

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

 रतलाम में नाकाफ़ी साबित हो रहे थे प्रशासनिक प्रयास
आज दिनांक में मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस ने आदेश जारी करते हुए 5 प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना में फेबदल किया है। जिसमे रतलाम कलेक्टर गोपाल चंद डाड को अपर सचिव भोपाल, गुना कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को रतलाम कलेक्टर, दमोह कलेक्टर तरुण राठी को उपसचिव भोपाल, अपर कलेक्टर बालाघाट फ्रेंक नोबल ए, को कलेक्टर गुना तथा अनूप कुमार सिंह जो कि अपर कलेक्टर जबलपुर थे उन्हें कलेक्टर दमोह बनाया गया है।

प्रशासनिक अमले का यह अचानक हुआ फेरबदल कोरोना आपदा को देखते हुए लिया जाना बताया जा रहा है। आपको बता दे की रतलाम शहर में लगातार कोरोना ग्राफ बढ़ रहा है श्री कुमार पुरुषोत्तम भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। वे मध्य प्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम, इंदौर में प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ थे तब इंदौर में ही भरे मंच से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री पुरुषोत्तम की तारीफ करते हुए कहा था कि जल्द ही इन्हें कलेक्टर बनाया जाएगा। इसके बाद उन्हे 16 जुलाई 2020 गुना कलेक्टर बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button
Close
Close