रतलाम। पुलिस ने आईपीएल का आनलाइन सट्टा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।
औधोगिक थाना क्षेत्र मे दबिश से नगद व सट्टा सामाग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर अवैध कारोबार जैसे जुआ, सट्टा, शराब के अपराधों पर अंकुश लगाये जाने तथा वर्तमान में चल रहे तकनीकी अपराध जैसे आई0पी0एल0 सट्टा पर सख्ती से अंकुश लगाये के लिए रतलाम पुलिस ने आईपीएल का सट्टा खिलाने वालों पर बड़ी कार्यवाई की है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी औ0 क्षेत्र रतलाम नीरज सारवान द्वारा आरोपी दीपक पिता महेश निवासी काटजू नगर पर दबिश देकर प्च्स् का सट्टा कर रहे आरोपीओ को सट्टा उपकरण आदि के साथ पकडा गया ।
दोनों आरोपीओ को गिरफ्तार कर आरोपीयो के विरुद्ध थाना औ0 क्षेत्र रतलाम मे धारा 4(क) सट्टा एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।आरोपी दीपक से सट्टे राशि के 36650 रुपये नगद, आरोपी महेश से सट्टा राशि नगद 30 हजार रुपये नगद,मोबाईल दृ 3,एलसीडी टीवी दृ 1, सेट टॉप बॉक्स -1 , रिमोट-1 आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया है ।उक्त कार्य मे थाना प्रभारी औ0 क्षेत्र रतलाम निरीक्षण नीरज सारवान, उ0नि0 जितेंद्र कनेश, उनि अनुराग यादव सायबर सेल रतलाम ,प्रधान आरक्षक हितेन्द्रसिंह, महिला आरक्षक मंजुला की सराहनीय भूमिका रही।



