रतलाम।21 जून से जिले में लगाएंगे डेढ़ लाख टीके: कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम
विश्व योग दिवस 21 जून से रतलाम जिले में कोरोना टीकाकरण का महा अभियान शुरू हो रहा है।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कोरोना से बचाव का एकमात्र और अंतिम उपाय टीकाकरण ही है उन्होंने बताया कि एम्स दिल्ली के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के अनुसार 6 से 8 हफ्तों में तीसरे लहर आ सकती है महामारी कि जब लहर चलती है तो सारी व्यवस्थाएं फेल हो जाती है तीसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए यह टीकाकरण महा अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन से डेढ़ लाख टीके कल मिल जाएंगे जो जिले के 152 सेंटरों पर कल ही पहुंचा दिए जाएंगे प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर पर दो स्वास्थ्य कर्मचारी टीकाकरण हेतु उपलब्ध रहेंगे प्रतिदिन कम से कम 30000 टीके लगाने का लक्ष्य है और 30 जून तक डेढ़ लाख टीके लगाने का लक्ष्य प्राप्त करने का निश्चय किया गया है। उन्होंने बताया कि जुलाई तक वैक्सीनेशन आपूर्ति बहुत सुगम हो जाएगी और जुलाई अंत तक जिले के 90 परसेंट लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य लेकर हम चल रहे हैं। जिले ने मार्च अप्रैल और मई में जो करोना कि महामारी देखी है। उसको देखते हुए जिले के प्रत्येक नागरिक का यह नागरिक कर्तव्य है कि वह टीकाकरण के इस महाअभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें और लोगों को प्रेरित कर टीके लगवाए क्योंकि टीका ही उसका उसके परिवार का समाज का राज्य का और देश की सुरक्षा का एकमात्र विकल्प है।



