Uncategorizedदेशमध्यप्रदेश

रीवा-प्रयागराज मार्ग में फंसे वाहन, लगा भारी जाम

पांचवें शाही स्नान के पूर्व उ.प्र. सीमा पर श्रद्धालु परेशान

दिवाकर न्यूज़ ब्यूरो । मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच रीवा-प्रयागराज सड़क पर कुंभ स्नान के लिए जाने और वहा लौटने वाले श्रद्धालुओं की रविवार को भारी फजीहत हो रही है। बताया जा रहा है कि करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन चालकों में कई स्थानों पर विवाद भी हो रहे है। महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओ के वाहन जाम में फंसने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस जवान व्यवस्था देखने के लिए मैदान में तैनात है। बतादें की माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 के दिन प्रयागराज महाकुंभ का पांचवां शाही स्नान है। जिसके कारण संभवतः श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक रीवा के गंगेव, चाकघाट, जोगनिहाई टोल प्लाजा, झिरिया टोल प्लाजा, सोहागी घाटी, रायपुर कर्चुलियांन मार्ग पर यात्रियों के वाहनों के चक्के थमे हुए है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु, तेलंगाना,आंध्रप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, हैदराबाद सहित अनेक राज्यों से लोग रीवा होकर प्रयागराज पहुंचने की कोशिश कर रहे है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close