देशब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ बीती देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर को बदमाशों ने गोली मार दी

उत्तर प्रदेश में योगी राज में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन राज्य में महिलाओं-लड़ियों के साथ बलात्कार और मारपीट, मर्डर जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। अब ताजा मामला राज्य की राजधानी लखनऊ से सामने आया है।

लखनऊ बीती देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसके बाद आयुष किशोर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना छठे मिल के पास की बताई जा रही है।

पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, आयुष किशोर की दाहिनी बगल के नीचे गोली है, जिसे डॉक्टर्स ने निकाल दिया है। आयुष अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात करीब 2:30 बजे आयुष को छठे मिल पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने देखा।

जिसके बाद पुलिसकर्मी ने कोई देर न करते हुए आयुष को ट्रामा सेंटर लाए। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना की सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर व पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात आयुष गाड़ी से निकला था। जब उसने छठे मिल पर गाड़ी रोकी तभी किसी ने दूर से गोली मारी। पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।

हिरासत में लिये व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि सांसद के बेटे को गोली सीने में लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। लड़के ही हालत स्थिर है। वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close