ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां-(सागर)-फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने किया पर्यावरण प्रेमी रजनीश मिश्रा का सम्मान

फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने किया पर्यावरण प्रेमी रजनीश मिश्रा का सम्मान

कमलेश खरें की रिपोर्ट

फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने किया पर्यावरण प्रेमी रजनीश मिश्रा का सम्मान

सागर – फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने नरसिंहपुर में आयोजित नागरिक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी रजनीश मिश्रा को सम्मानित किया|यह सम्मान उन्हें वन एवं वन्य प्राणी के संरक्षण के लिए प्रदान किया गया देवरी क्षेत्र के जाने माने रजनीश मिश्रा द्धारा अपने एवं अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम डूंगरिया मानेगांव में 1050 एकड़ में फैली पहाड़ी में वन एवं वन्य प्राणियों का संरक्षण किया उनके द्धारा खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण किया गया और 23 वर्षों की अथक मेहनत एवं संघर्ष से करोड़ों की संख्या में पौधे को वृक्ष में बदला ।आज उक्त स्थल में करोड़ों पेड़ पौधे एवं वन्य जीव निवास कर रहे हैं। अपने जीवन के 23 साल लगाकर उनके द्धारा किए गए उक्त कार्य को लेकर यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया है जिसको लेकर देवरी क्षेत्र के लोगों द्धारा उन्हें बधाई प्रेषित की गई  मेनका गांधी द्धारा संचालित संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के संभागीय अध्यक्ष संजय गुप्ता द्धारा  उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री से सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि लोग प्रेरित होकर इसी प्रकार के कार्य करें।

Related Articles

Back to top button
Close
Close