ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां-(सागर)- सद्गुरु नेत्र नि:शुल्क जांच शिविर एवं का हुआ आयोजन

सद्गुरु नेत्र नि:शुल्क जांच शिविर एवं का हुआ आयोजन

 कमलेश खरें की रिपोर्ट

सद्गुरु नेत्र नि:शुल्क जांच शिविर एवं का हुआ आयोजन

सागरत्रिवेणी लख्मीचंद स्मृति सेवा न्यास समिति एवं नरेंद्र जैन स्मृति सेवा न्यास समिति के संचालक समाजसेवी अलकेश जैन की ओर से त्रिवेणी बगीचा लक्ष्मी वार्ड देवरी में सद्गुरु नेत्र नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें देवरी विधानसभा क्षेत्र के सभी बुजुर्गों, माताओं बहिनों ने नि:शुल्क उपचार करवाया एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए समिति द्धारा एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को चित्रकूट भेजा गया ।गौरतलब है कि यह कैंप का पहला मौका नहीं है इससे पहले भी समाजसेवी अलकेश जैन के द्धारा देवरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए समय-समय पर नेत्र नि:शुल्क जांच कैंप लगवाए गए हैं यही नहीं उन्होंने कोरोना काल में लाकडाऊन के समय पूरे नगर को सैनेटाईज, मास्क वितरण,सहित अन्य सामाजिक कार्य किए हैं।आज नेत्र शिविर में कुल 500 से 600 लोगो का नि:शुल्क इलाज किया गया, 200लोगों को चश्मा प्रदान किए गए एवं 50 मोतियाबिंद बाले लोगों को चित्रकूट एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए भेजा गया। बाकी लोगों को ड्राफ बांटे गए। अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा ने तुरंत नेत्र परीक्षण स्थल पर वैक्सीन सेंटर चालू करवाया समाजसेवी अलकेश जैन का कहना है कि मुझे शुरु से ही सामाजिक कार्यों में रुचि है लाकडाऊन के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और आर्थिक स्थिति के कारण इलाज में कमी न हो इसलिए देवरी क्षेत्र के लिए जो भी मुझसे बनता है समय समय पर जनता के बीच अच्छा कार्य करने की कोशिश करता हूँ निशुल्क नेत्र शिविर लगाने से मुझे आत्मीय खुशी होती है क्योंकि इस शिविर के माध्यम से यदि किसी को नेत्र रोशनी मिल जाती हे तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close