रतलाम।संदिग्ध हालत में महिला की मौत घर में मिली लाश

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
बच्चे मकान मालिक से बोले-अंकल मां जाग नहीं रही, जाकर देखा तो पड़ी थी लाश
रात को खेत पर सोने गया था पति
नामली में एक महिला की लाश उसके घर में संदिग्ध अवस्था मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब महिला के दोनों बच्चे मकान मालिक के पास पहुंचे और बताया कि उनकी मां कुछ बोल नहीं रही है। मकान मालिक व अन्य लोगों ने जाकर देखा तो महिला बिस्तर पर मृत पड़ी हुई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बीती रात महिला घर पर बच्चों के साथ अकेली थी और पति खेत पर गया था।
7 साल पहले की थी लव मैरिज
मृतका का नाम आरती है जो नामली में पति व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। आरती ने रणजीत सिंह से 7 साल पहले लव मैरिज की थी और दोनों के परिवार वाले उनसे नाराज थे इसलिए वो किराए के मकान में रहते थे। दो बच्चे हैं जिनमें एक 6 साल का व दूसरा तीन साल का है। बीती रात आरती घर पर दोनों बच्चों के साथ अकेली थी। पति रणजीत खेत पर गया हुआ था। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिंक एक्सर्ट्स की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।


