सट्टा पट्टी काटते नगद व पर्ची समेत आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
1 लगाओ 80 पाओ का खिलाया जा रहा था खेल

प्रवीण चन्द्रवंशी, राजेन्द्रग्राम / जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत तहसील मुख्यालय पुष्पराजगढ़ में काफी दिनों से पुलिस के साथ आंख मिचौली कर कुछ लोगों के द्वारा 1 लगाओ 80 पाओ का खेल खिलाया जा रहा था । अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देश पर राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी नरेंद्र पाल द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2022 को पुलिस की 6 सदस्य टीम बनाकर एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की गई ! जिसमें सट्टा पट्टी काटने वाले सटोरिया दुकान एवं घर छोड़कर भाग गए ! शहडोल जिले की अमलाई में रहने वाले विवेक त्रिपाठी पिता निर्मल त्रिपाठी उम्र 35 वर्ष से ₹560 नगद एवं पेन के साथ सट्टा पर्ची,रोशन उर्फ अतुल दास पनिका पिता परदेसी दास पनिका उम्र 28 वर्ष से ₹415 नगद एवं सट्टा पर्ची बेनीबारी सांधा होटल शिवाय के बगल मैं पान ठेला रखकर सट्टा खिलाया जा रहा था जहां से राजेंद्रग्राम पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई करते हुए किरगी में टावर के नीचे आटा चक्की से अतुल निगम पिता राम सजीवन निगम को ₹470 नगद एवं सट्टा पर्ची के साथ जब्ती की कार्रवाई किए । सट्टे की इस कार्यवाही में वीरेंद्र सिंह मार्को, मनोज सिंह उर्वेति, ए.एस.आई. अवध लाल, छोटे लाल साहू, रवि मरावी, अजय परस्ते की भूमिका सराहनीय रही।


